माँ दुर्गा की पूजा विधि ?
यह माना जाता है की सोमवार और शुक्रवार को माँ दुर्गा और माँ पार्वती की पूजा की जाती है। माँ दयामय है अपने बच्चो के लिए अत: माँ से की गयी प्रार्थना जल्दी सुनी और पूरी की जाती है | हर आराध्य देव देवी की तरह इनकी पुजा में भी कुछ नियम है |
कैसे देवी दुर्गा की पूजा के लिए तैयारी की जाती है ?
सूर्य उदय से पहले स्नान करे और स्वच्छ और साफ कपड़े पहने । मन को चंचल ना होने दे और उसे भी शांत रखे |
एक लकड़ी की सीट (पाटा) पर एक लाल कपड़ा बिछाकर और उस पर माँ दुर्गा की मूर्ति या फोटो को स्थापित करे ।
कुश से बनी गद्दी बिछा कर आप विराजमान हो जाये | महिलाये साड़ी और पुरुष धोती कुर्ता पहन सके तो अति उत्तम है |
फिर इस पूजा की सामग्री को जमाये रोली , मोली , लाल फूल, घी की मिठाई, दीया , दुर्गा चालीसा , आरती की पुस्तक ।
पूजा करने के लिए तांत्रिक दुर्गा यंत्र का प्रयोग करें
और इस मंत्र को कहना है
सर्व मंगल मांगले शिवे सर्वार्थ साधिके।
शरण्ये त्रियुम्बिके गौरी नारायणी नमोऽस्तुते।।
या देवी सर्व भुतेसू लक्ष्मी रूपेण संस्थिता |
नम: तस्ये नम: तस्ये नम: तस्ये नमो नम:||
इसके अलावा दुर्गा सप्तशती के चमत्कारी मंत्रो और अध्यायों का पाठ करे |
यह भी सम्बंधित लेख पढ़े
माँ दुर्गा के चमत्कारी महामंत्र सुख उन्नति के लिए
0 टिप्पणियाँ